बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लू की चपेट में पूरा बिहार, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त

लू की चपेट में पूरा बिहार, गया सबसे ज्यादा गर्म, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पटना :  बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। रविवार की बात करें तो गया और पटना  39.9 और गया 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहे। सोमवार को भी तापमान इतना ही रहा , गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। 

पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 24 फीसद पहुंचने के कारण सुबह से गर्म हवा चल रही थी। रात तक गर्म हवा चलती रही। गया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

गया की हवा में नमी की मात्रा 25 फीसद पहुंचने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 


सोमवार को सुबह से ही गर्मी का एहसास दिख रहा था। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान फिलहाल यथावत रहेगा। प्रदेश में गर्म हवा लोगों को सताएगी। 23 और 24 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 25 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होगी।

Suggested News