बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोमवार से शुरु होगा विधान मंडल का बजट सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

सोमवार से शुरु होगा विधान मंडल का बजट सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

PATNA :  सोमवार से शुरू हो रहे विधान मंडल सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। विधान मंडल के सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। पटना के डीएम कुमार रवि ने अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर को निर्देश दिया कि बिहार विधान मंडल के सत्रावधि में बिहार विधान मंडल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में पूर्व की तरह विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एहतियात के तौर पर धारा-144 के अंतर्गत ससमय निषेधाज्ञा लागू करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। 

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने कहा कि बिना परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश किसी भी हालत में नहीं होगा। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्ण तत्परता एवं मुश्तैदी से अपने-अपने कर्तव्यों का निष्पादन करेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया कि कर्तव्य के दौरान सेल फोन या मोबाईल का प्रयोग नहीं करें। अगर मोबाईल या सेल फोन का प्रयोग करते हुए पाये गये तो विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। कोई भी अंजान व्यक्ति का किसी भी परिस्थिति में विधान सभा परिसर में प्रवेश न हो इस सुनिश्चित किया जाय। यह भी ध्यान रखा जाय कि माननीय सदस्य बिहार विधान सभा एवं बिहार विधान परिषद को विधान सभा प्रवेश में सहजता हो। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, नगर पुलिस अधीक्षक मध्य डी अमरकेश, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजेन्द्र कुमार भील, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य आशुतोष कुमार वर्मा, अपर समाहर्त्ता बजैन उद्दीन अंसारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी रजनीकान्त एवं सुभाष नारायण सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे। 


Suggested News