बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और स्कूल संचालकों के साथ की बैठक, शिक्षा में सुधार के लिए मांगे सुझाव

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और स्कूल संचालकों के साथ की बैठक, शिक्षा में सुधार के लिए मांगे सुझाव

LAKHISARAI : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस समाज का मानव संसाधन उन्नत और विकासशील होगा, वही समाज आगे तेजी से तरक्की करेगा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, विद्यालयों में पठन-पाठन को सुचारू रूप से संचालित करने और छात्रों का भविष्य गढ़ने में आप सबों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप सबका यह नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि आप सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और ईमानदारी से करें। यह बातें बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने आज लखीसराय समाहरणालय में जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कही। 


उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षित करने और उन्हें गुणवत्ता पूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा देने की जिम्मेदारी आपकी है, ऐसे में आपको सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस बैठक में लखीसराय के डी डी सी, डी ईओ, बी ई ओ एवं लखीसराय विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहायकों और प्राइवेट विद्यालयों के संचालक और प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे। 

सिन्हा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से भी बातें की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों को इनके नियमानुसार हल करने का निर्देश भी दिया। सिन्हा ने कहा कि लखीसराय जिला को शिक्षा के मामले में वह बिहार में अग्रणी पंक्ति में देखना चाहते हैं, बच्चे पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। जब आगे बढ़ेंगे तो लखीसराय का विकास होगा और बिहार का विकास होगा। 

लखीसराय के शैक्षणिक माहौल को सुधारने में उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्य और अधिकारियों से अपने सुझाव उन्हें लिखित रूप में देने को कहा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक माहौल सुधरे, इसके लिए वह भी व्यक्तिगत रूप से प्रयासरत हैं।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News