बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी का बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख को जानिए

बिहार बीजेपी का बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख को जानिए

PATNA: बिहार भाजपा संगठन चुनाव के तहत 11 सितम्बर से लेकर 15 दिसंबर तक बूथ, मंडल, जिला से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा। गौरतलब है कि भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक चलाया गया है वहीँ सक्रीय सदस्यता का अभियान 11 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चल रहा है। बिहार भाजपा संगठन चुनाव के लिए आज घोषित की गयी समय सारणी इस प्रकार है

1.    11 सितम्बर, 2019 से 30 सितम्बर, 2019 - बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति सदस्य का चुनाव।

2.    11 अक्टूबर, 2019 से 31 अक्टूबर, 2019 - मंडल अध्यक्ष तथा मंडल स्तरीय समितियों का चुनाव।

3.    11 नवम्बर, 2019 से 30 नवम्बर, 2019 - जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद् सदस्यों का चुनाव।

4.    01 दिसंबर, 2019 से 15 दिसंबर, 2019 - प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद् सदस्यों का चुनाव।

हर चरण के बाद 10 दिन का अंतराल रखा गया है जिसमें शिकायत निवारण तथा अगले चरण की तैयारी की जायगी।

Suggested News