कृषि कानून के समर्थन में भाजपा का हुंकार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन आज से...

PATNA: कृषि कानून के पक्ष में बिहार भाजपा की तरफ से आज से किसान सम्मेलन की शुरूआत की जा रही है। 13 से 25 दिसम्बर के बीच होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता, विधायक, मंत्री शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज पटना बख्तियारपुर में पहला सम्मेलन करेंगे।
कृषि कानून के समर्थन में हर जिले में किसान सम्मेलन किया जाएगा। वहीं, सभी विधानसभा क्षेत्र में किसान पंचायत का आयोजन भी होगा। सम्मेलनों में जनता को बताया जाएगा कि किसान बिल उनके पक्ष में है न कि इससे उनका नुकसान होने वाला है। विरोध करने वाले महज राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन को हवा दे रहे हैं।
कौन नेता कितने किसान सम्मेलनों में शामिल होंगे
केंद्र मंत्री रविशंकर प्रसाद 06
नित्यानंद राय 06
गिरिराज सिंह 05
आरके सिंह 05
अश्विनी कुमार चौबे 04
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल 13
सांसद सुशील मोदी 07
पूर्व मंत्री प्रेम कुमार 06
पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव 06
मंत्रियों को भी जिम्मा : उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद 7, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी 8, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय 8, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप 5, श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा 7, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय 7।