बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी ने अपना टास्क पूरा किया या नहीं..वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे नेताओं से लिया लेखा-जोखा

बिहार बीजेपी ने अपना टास्क पूरा किया या नहीं..वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे नेताओं से लिया लेखा-जोखा

PATNA: बिहार बीजेपी ने अपने लक्ष्य को पूरा किया या नहीं इसको लेकर आज समीक्षा की गई।पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में इसकी समीक्षा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर खास तौर पर मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, ज़िला सदस्यता प्रभारी, जिला सदस्यता प्रमुख ने भाग लिया। मीटिंग में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे पार्टी के पदाधिकारियों से लेखा-जोखा लिया गया।साथ हीं संगठन चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला में उन्हें चुनाव कराने के बारे में भी बताया गया।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश को 25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था।लेकिन हमलोगों ने 30 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का टारगेट रखा था।उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मिहनत से हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

बता दें कि बिहार बीजेपी का सदस्यता अभियान 11 अगस्त को हीं समाप्त हो रहा था।लेकिन लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर उस बढ़ाकर 20 अगस्त किया गया।उसके बाद एक बार फिर से समय सीमा को 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया।अब चूंकि सदस्यता अभियान की समय सीमा खत्म हो गई,लिहाजा पार्टी ने नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे अपने कार्यकर्ताओं से लेखा-जोखा लिया है।

Suggested News