बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने तीन राज्यों के नए सीएम को दी बधाई, कहा - पिछली कतार में बैठे कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए, यह बीजेपी में ही संभव

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने तीन राज्यों के नए सीएम को दी बधाई, कहा - पिछली कतार में बैठे कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए, यह बीजेपी में ही संभव

PATNA : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के चयन में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि ऐसा भाजपा में ही संभव है कि पिछली कतार में बैठे कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आदिवासी, ओबीसी और समान्य समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता कर उन्हें सम्मान दे रहा है वहीं दूसरी ओर बिहार में दलित व पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है। रोहतास में बलात्कार तो राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में दिनदहाड़े किशोरी की हत्या कर पूरे बिहार में भय व दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक गुमनाम विधायक मोहन यादव जी को मध्यप्रदेश  में तो छतीसगढ़ में एक आदिवासी नेता विष्णुदेव साय तथा राजस्थान में भजन लाल शर्मा जैसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए। भाजपा नेतृत्व केवल कहने में नहीं बल्कि करके दिखाने में विश्वास  करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर आज पूरे देश  को भरोसा है। मोदी ने ठीक ही कहा है कि उनके लिए देश  के युवा, महिला, किसान और गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। इन सबके विकास से ही देश  का सम्यक विकास संभव है। आजादी के अमृतकाल में जाति के भंवर व जहर से देश को निकाल कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। यह बदले और नया भारत है, जिसका नेतृत्व दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के निर्णयों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि सबका साथ, सबका विकास केवल थोथा नारा नहीं बल्कि हमारे नेतृत्व का संकल्प है। इसी संकल्प के साथ हम भारत को विश्वगुरु  बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे>

Suggested News