बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के निजी स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी, नीतीश कैबिनेट ने प्राइवेट स्कूल रेगुलेशन बिल को दी मंजूरी

बिहार के निजी स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी, नीतीश कैबिनेट ने प्राइवेट स्कूल रेगुलेशन बिल को दी मंजूरी

PATNA : बिहार सरकार ने सूबे के बेलगाम हो चुके निजी स्कूलों पर नकेल कसने को तैयारी में जुट गयी है। इसको लेकर बिहार सरकार प्राइवेट  स्कूल रेगुलेशन बिल 2019 लेकर आई है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसकी मंजूरी मिल गई है। विधान मंडल के चालू सत्र में इस बिल को पेश कर पास कराया जाएगा।

बता दें कि निजी स्कूलों में बेतहाशा फीस वृद्धि को लेकर इस बिल को लाया जा रहा है।  बिल पास होने के बाद कानून बनते ही निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसा जाएगा। 

यहा बता दें कि निजी स्कूल प्रबंधन हर साल 20-25 फीसदी फीस में वृद्धि कर देते हैं। निजी स्कूलों पर नियंत्रण को लेकर कोई कानून नहीं था। इस कानून के बन जाने के बाद निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगेगी। 

Suggested News