बिहार कैडर के इन 43 IPS अफसरों ने ही अब तक दिया है संपत्ति का ब्यौरा,गृह विभाग ने जारी की सूची

Patna: बिहार सरकार ने सभी आईपीएस अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देने का निर्देश दिया है। 31 जनवरी तक सभी अधिकारियों को संपति का विवरण देना है। अभी तक बिहार कैडर के 43 अधिकारियों ने संपति का ब्यौरा दे दिया है।

गृह विभाग के सचिव के.सैंथिल कुमार ने इस संबंध में DGP को पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि बिहार कैडर के 43 अधिकारियों ने संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। बाकी जिन अधिकारियों ने अभी तक संपति का ब्यौरा नहीं दिया उन्हें समय सीमा में जमा करने का निर्देश दे।

जानें किन अधिकारियों ने जमा किया ब्योरा