बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर का यह IAS बना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्राईवेट सेक्रेट्री...

बिहार कैडर का यह IAS बना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्राईवेट सेक्रेट्री...


पटनाःबिहार कैडर के IAS अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्राईवेट सेक्रेट्री बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी साकेत कुमार को अमित शाह का PS बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी साकेत कुमार 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।कुछ समय पहले तक वे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के निजी सचिव थे।हालांकि इस बार मनोज सिन्हा चुनाव हार गए लिहाजा मंत्री नहीं बन सके। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वे बिहार में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव के पद पर कार्यरत्त थे।

आईएएस अधिकारी मधुबनी के रहने वाले हैं। साकेत कुमार के पिता सतीश कुमार मिश्रा मधुबनी के एक कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं।उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई डॉनबास्को मधुबनी के बाद मॉडल स्कूल दिल्ली से की है।

उन्होंने स्नातक व पीजी की पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की है। दूसरे प्रयास में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास किया था।सबसे पहली पोस्टिंग वैशाली में बतौर एसडीओ हुई थी।उसके बाद वे  समस्तीपुर में डीडीसी बनें।उसके बाद वे बिहार के बांका और खगडिय़ा में डीएम रह चुके हैं।

Suggested News