बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पुरूष हैं, जदयू के नेता सर उठाकर मांगने जाएंगे वोट : ललन सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पुरूष हैं, जदयू के नेता सर उठाकर मांगने जाएंगे वोट : ललन सिंह

PATNA : 15 वर्षों के शासन काल में सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए जो कार्य किया है। आज हम कह सकते है कि नीतीश कुमार कर्म पुरूष है। आज हमलोग सर झुका कर नहीं बल्कि सर उठा कर वोट मांगने जाएंगे। उक्त बातें जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिहं ने आज कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहें। 

ललन सिंह ने आज अस्थावां इस्लामपुर राजगीर सिकंदरा चकाई एवं प्राणपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में राज्य के विकास के लिए जो कार्य किया गया है। आज हम कह सकते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्म पुरूष है। आज हम लोग सर झुका कर नहीं बल्कि सर उठा कर वोट मांगने जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समर्पण व सेवा भाव से 18 घंटा राज्य की जनता के लिए काम करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 2015 में 7 निश्चय घोषणा का किया और 5 वर्षों के अंदर सात निश्चय की सभी योजनाओं को लागू कर हर घर तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संकल्प से राज्य में सड़क एवं बिजली के क्षेत्र में परिवर्तन किया है।

वही लालू-राबड़ी की सरकार की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 15 वर्षों में फिरौती के लिए अपहरण का बड़ा उद्योग बिहार में काम कर रहा था। लोग भयाक्रांत रहते थे। जब तक अपने परिजन घर नहीं लौटते थे सभी लोग चिंता के साए में जीवन जीते थे। लालू के राज में आम जनता सूर्योदय होने का प्रतीक्षा करते थे। नीतीश कुमार ने जनता के उस भय को दूर किया। आज लोग भयमुक्त हो देर रात भी घरों से बाहर निकले में संकोच नहीं करते है।

ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना किसी को फंसाते हैं ना किसी को बचाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार में राजद के विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराया, बिना इस बात के डरे की मेरी सरकार से राजद समर्थन वापस ले सकती है। नीतीश कुमार अपराध के मामले में किसी से समझौता नहीं करते हैं।

वहीं कार्यकर्ताओं को योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मदन साहनी और पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने भी संबोधित किया।  

Suggested News