बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर किया हमला, कहा राजनीति को किया शर्मसार, दण्डित करेगी राज्य की जनता

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर किया हम

PURNEA : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूर्णिया में आज प्रेस वार्ता कर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा की के सी त्यागी और नीतीश कुमार की जितनी उम्र नहीं होगी। उससे ज्यादा पुरानी कांग्रेस पार्टी है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाजवाद की दुहाई देते हैं। लेकिन समाजवाद किस कदर अवसरवाद में बदल जाता है यह कोई नीतीश कुमार से ही सीखे। अखिलेश सिंह ने कहा की नीतीश कुमार का प्लान पहले से ही फिक्स था। कांग्रेस ने उन्हें संयोजक बनने का न्योता भी दिया था। लेकिन उन्हें तो भाजपा के साथ जाना था। 

अखिलेश सिंह ने कहा की देश के स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर देश के नवनिर्माण में बिहार के नेताओं की अहम भूमिका रही है। लेकिन नीतीश कुमार ने इस पर पानी फेर दिया है। 

उन्होंने कहा की नीतीश कुमार कहा करते थे की भाजपा के लोग इतिहास बदल रहे हैं। देश का संविधान बदल रहे हैं। तेजस्वी यादव को उन्होंने भविष्य का नेता घोषित किया था। लेकिन उनके पार्टी और कांग्रेस की शिकायत कर रहे हैं। अखिलेश सिंह ने कहा की बिहार की राजनीती को जिस तरह से नीतीश कुमार ने शर्मसार किया है। यहाँ की जनता उन्हें दण्डित करेगी।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट