बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे चरण की खगड़िया से हुई शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- देश नफरत से नहीं अमन-चैन और भाईचारे से चलेगा

बिहार कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे चरण की खगड़िया से हुई शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- देश नफरत से नहीं अमन-चैन और भाईचारे से चलेगा

PATNA : बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण खगड़िया जिले के महेशखूंट से आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ।बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज महेशखूंट के राज मानस होटल के प्रांगण में पूर्वाह्न 09 बजे राष्ट्र ध्वज तिरंगे को सलामी देने के बाद शुरू किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा झंडोत्तोलन के बाद वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने खगड़िया सदर के विधायक छत्रपति यादव की विवाहित पुत्री ज्योतिका सोनम के असामयिक निधन पर संवेदना प्रकट किया और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भारत जोड़ो यात्रा में महेशखूंट चौक पर स्थित कांग्रेस मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर हमारे नेता राहुल गांधी ने देश में नफरत की दुकान को बंद कर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारे को स्थापित करने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी कड़ी में बिहार में भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से प्रारंभ होकर भागलपुर होते हुए खगड़िया जिला में दूसरे चरण में महेशखुंट से खगड़िया की ओर निकली है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और उन्होंने आज के यात्रा में उपस्थित जनसमूह को देखते हुए खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष व नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी नेताओं ने तन- मन- धन से मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया है। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को जनता के बीच पहुंचाने में  मजबूती प्रदान की है। देश के वर्तमान हालात अच्छे नहीं हैं और ऐसे में लोगों में वर्तमान केन्द्र सरकार के क्रियाकलाप से काफी गुस्सा है जिसका नतीजा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने वापस से कांग्रेस की सरकार बनायी है।

जनसभा की अध्यक्षता करते हुए खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ  अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जनता उत्साहित होकर यात्रा में जुड़ अपना नैतिक समर्थन दे रही है। जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में परिणाम अप्रत्याशित रहेंगे। आज की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव मानसी में बिहार  कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनुराग चंदन के आवास पर भोजन के बाद  एकनियां गांव, विधार्थी टोला, संसारपुर, परमानपुर, जेल रोड होते हुए रात्रि विश्राम को खगड़िया पहुंची। 

आज के पदयात्रा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णन, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, एन एस यू आइ प्रदेश अध्यक्ष चुन्नु सिंह,. पटना जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा, अरवल जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अखिलेश कुमार विधार्थी, रुमा सिंह, प्रीति वर्मा सुशील कुमार सिंह, डॉ रेणु कुमारी,राज किरण ठाकुर,मीनी कुमारी, सेवादल के संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्र, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता,  खगड़िया कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, सुर्यनारायण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव वीरेंद्र मोहन झा, अर्जुन स्वर्णकार, मनोज मिश्र, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, सेवादल प्रदेश सचिव गौरव कुमार, कांग्रेस नेता पप्पू कुमार पासवान, मिथुन पासवान, प्रभाकर यादव, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार रंजन, संतोष चन्द्रवंशी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन  उपस्थित रहें।

Suggested News