बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: आपसी विवाद में मारपीट और गोलीबारी में 6 लोग घायल, पुलिस ने वार्ड सदस्य को किया गिरफ्तार

BIHAR CRIME: आपसी विवाद में मारपीट और गोलीबारी में 6 लोग घायल, पुलिस ने वार्ड सदस्य को किया गिरफ्तार

PATNA: पटनासिटी के फतुहा थाना इलाके में आपसी विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। यह मामला आपसी सहित पारिवारिक विवाद का है, जहां एक ही परिवार को कुछ लोग आपस में बुरी तरीके से उलझ गए। 

फतुहा थाना क्षेत्र के जानकी टोला गांव में एक ही परिवार के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है। इस वारदात में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं मारपीट में अन्य चार लोग, यानी 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज़ हेतू ले जाया गया है। जहां उनसभी का इलाज़ जारी है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई जिसके बाद प्रथम दृष्टया किसी के उकसाने पर विवाद बढ़ा जिसके बाद घटना सामने आई है।

इस मामले में पुलिस के सामने पहला नाम वार्ड सदस्य रविन्द्र राय का नाम सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से कट्टा ओर छह जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।



Suggested News