बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: ईंट भट्ठा संचालक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BIHAR CRIME: ईंट भट्ठा संचालक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

JAHANABAD: जिले के घोसी थाना क्षेत्र के क्षुनकी भारथु सड़क के लालसहिया पुल के समीप ईंट भट्ठा के संचालक संजय शर्मा को अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज हत्या से गांव में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक संजय शर्मा परियाव गांव का निवासी बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने घर से बुधवार की शाम निकला था मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। जिसपर अनहोनी की आशंका से उन्होनें खोजबीन शुरू की। परिजनों द्वारा इसकी सूचना घोषी थाने के पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की मगर रातभर सर्च करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने बताया की सड़क के किनारे पइन में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। मौके पर पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और सदस्यों ने संजय शर्मा की पहचान की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार भी पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस ने खोजी कुत्तों को भी बुलाकर आसपास के क्षेत्र का मुआयना कराया ताकि कुछ सबूत मिल सके।

घटनास्थल पर घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा भी पहुंचे और हत्या को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होनें कहा इस घटना से मैं इस घटना से काफी दुखी हूं। संजय शर्मा काफी अच्छे व्यक्ति थे। जिस अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस द्वारा घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी एवं कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। सड़क पर कई जगह खून के धब्बे भी पाए गए हैं। पुलिस सभी अस्तर से इस घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद उसके परिवारजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Suggested News