बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पारिवारिक विवाद में खत्म किया जीवनभर का साथ, चाकू मारकर ली पत्नी की जान

BIHAR CRIME: पारिवारिक विवाद में खत्म किया जीवनभर का साथ, चाकू मारकर ली पत्नी की जान

SAMASTIPUR: पति पत्नी के बीच विवाद और छोटे-मोटे झगड़े तो होते ही रहते हैं। हालांकि अगर झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो अंजाम बुरा होता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है समस्तीपुर से, जहां शख्स ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने पत्नी को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुकून साह की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। इस मामले में परिजनों ने बताया कि पति पत्नी मुसरीघरारी में आरा मिल के पीछे किराए के मकान में रहते थे। पति यहीं रहकर छोटा मोटा व्यवयास करता था। दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और सविता देवी को सुकन ने चाकू मार दिया।

घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


Suggested News