बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: फर्जी सीएसपी संचालक गिरोह का खुलासा, तीन जालसाजों को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार, कई सामान बरामद

BIHAR CRIME: फर्जी सीएसपी संचालक गिरोह का खुलासा, तीन जालसाजों को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार, कई सामान बरामद

SHEOHAR: शिवहर प्रभारी पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने फर्जी सीएसपी संचालक गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले लोगों से अंगूठे का निशान लेकर फर्जी तरीके सीएसपी केंद्र पर पैसा निकालने का कार्य कर रहे थे।

इस सम्बन्ध में पिपराही थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस के द्वारा टीम गठित कर गिरोह के द्वारा किए जा रहे हैं अपराध का खुलासा किया गया है। शिवहर प्रभारी पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पिपराही थाना पुलिस तथा तकनीकी सहायक को इस कार्य के उद्भेदन के लिए लगाया गया था। जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि गिरोह के तीन सदस्यों को सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शत्रुघ्न कुमार, मनोज कुमार तथा श्याम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

साथ ही इनके पास से दो लैपटॉप ,3 मोबाइल,7 एटीएम,1 डीएल,3 पासबुक,1 चेक बुक तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है साथ ही बैंक से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किया गया है। वहीं उन्होंने कहा है कि अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News