BIHAR CRIME : बदमाशों ने युवती का गला रेता, गांववालों ने नहीं की मदद, डीएसपी एंबुलेंस लेकर पहुंचे

GAYA : जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के सिसवर पंचायत अंतर्गत महमदपुर गांव का बताया गया है। युवती की गांव के ही रामस्वरूप मांझी की पुत्री के रूपमें की गई। वहीं पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि युवती के परिवार का गांव में एक व्‍यक्ति से पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा था। वहीं इस घटना को प्रेम प्रसंगसे भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

बताया गया कि वह शौच के लिए निकली थी। अलसुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद रामस्वरूप मांझी को सूचना दी गई। बदहवास स्‍वजनघटनास्‍थन पर पहुंचे। युवती अचेत पड़ी थी।घायल अवस्था में स्वजन उसे घर ले आए। प्रगति कुमारी का गला रेता हुआ था। वह बुरी तरह जख्मी थी।

गांव के लोगों ने नहीं की मदद

गांव के ही कुछ वाहन मालिक से युवती को अस्पताल ले जाने के लिए आग्रह किया। परंतु कोई भी उसे ले जाने को तैयार नहीं हुआ। इधर प्रगति की तबियत बिगड़ती जा रही थी। स्‍वजन पूरी तरह लाचार थे।इसी दौरान घटना की जानकारी पु‍लिसको दी गई। इसकी जानकारी एसपी विनय कुमार शर्मा को मिली।  त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए डीएसपी ने खिजरसराय अस्पताल से एम्बुलेंस को लेकर खुद घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल युवती को खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गया रेफर कर दिया।

 डीएसपी ने बताया कि अभी तक जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। इसके साथ युवती के परिवार का गांव के ही एक व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद भी चल रहा था। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।