बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि, 2 मामलों में शामिल 3 शातिर गिरफ्तार, मौलवी गैंग से था ताल्लुक

BIHAR CRIME: पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि, 2 मामलों में शामिल 3 शातिर गिरफ्तार, मौलवी गैंग से था ताल्लुक

KATIHAR: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग मामलों में कटिहार पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से दो शातिर अपराधी चर्चित मौलवी गैंग से ताल्लुक रखते थे।

गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मानते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि ये दोनों शातिर बिहार, बंगाल और झारखंड में लूट, हत्या, डकैती जैसे मामलों में सक्रिय थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के माने तो दिवाली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिस क्रम में सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में संगीन आरोपों में शामिल कुख्यात अपराधी लालेश्वर सहनी उर्फ लालू सहनी और श्रीकांत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी मौलवी गैंग से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। पुलिस ने इन दोनों शातिर अपराधियों का लंबा चौड़ा इतिहास भी होने की बात बताया। 

वहीं दूसरी घटना में सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में पुलिस के गश्ती के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ललियाही का नितेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह बीच सड़क पर पिस्तौल लहरा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनू सिंह की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल के साथ एक जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है। फिलहाल इन तीनों शातिर अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

Suggested News