बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी से इश्क का विरोध पड़ा पत्नी को महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

BIHAR CRIME: रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी से इश्क का विरोध पड़ा पत्नी को महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

NALANDA: दीपनगर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रॉबिन यादव की पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है।

वारदात के संबंध में मृतका के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के गोरमा निवासी रंजीत यादव ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी सकरौल निवासी दमड़ी यादव के पुत्र रॉबिन यादव से हुई थी। शादी के बाद सभी को मालूम हुआ कि उनके दामाद का भाभी के अवैध संबंध था। इस बात का पता लगते ही अंजली पति से बार-बार इसका विरोध करती थी। पति-पत्नी के बीच आए तीसरे की वजह से आए दिन विवाद होता था। इतना ही नहीं, रॉबिन यादव हमेशा अंजली से मारपीट करता था और उसे मुंह बंद रखने को कहता था। हाल के कुछ दिनों से वह अंजली और अपने ससुराल वालों से बाइक और एक ई रिक्शा की मांग करने लगा था। जिस कारण शुक्रवार को दंपति के बीच विवाद हुआ और मारपीट के बाद आवेश में आकर रॉबिन ने अंजली को गला दबाकर मार डाला।

पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी अंजली के घरवालों को दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो अंजली का शव देखकर चीख पड़े। घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पंहुचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पति समेत अन्य लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Suggested News