BIHAR CRIME : बीच चौराहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल पहुंचने से हो गई मौत

SIWAN : बड़ी खबर सिवान जिले के महाराजगंज थाना से है जहां महाराजगंज थाना क्षेत्र के नखास चौक पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर गोली मार दी है। जिसके बाद युवक घटनास्थल पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा महाराजगंज पीएचसी में युवक को भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू करते हुए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। युवक को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई।  

मृतक महाराजगंज की पुरानी बाजार के अर्जुन साह के पुत्र अनीश कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वही गोली चलने के बाद पूरे महाराजगंज में सन्नाटा पसर गया है। इस गोली कांड से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हैं। 

उधर पुलिस गोली कांड का उद्भेदन करने में जुटी हुई हैं । पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस बात का पता लगा लिया जाएगा कि युवक को क्यों और किसने गोली मारी है।