बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: चले थे शादी रचाने, पहुंच गए हवालात, जाने क्या है पूरा मामला...

BIHAR CRIME: चले थे शादी रचाने, पहुंच गए हवालात, जाने क्या है पूरा मामला...

NALANDA: नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी गौतम सिंह उर्फ फंटू सिंह की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अविनाश कुमार है। पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह शादी रचाने जा रहा था।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अविनाश चोरी छिपे शादी करने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने जाल बिछा कर हरनौत के दैली गांव से गिरफ्तार कर लिया। विगत 10 जनवरी को अपराधियों द्वारा पूर्व मुखिया फंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में अविनाश कुमार को भी आरोपी बनाया गया था। उसने इस हत्याकांड में लाइनर का काम किया था। हत्या के बाद से ही अविनाश फरार चल रहा था।

गुरुवार को उसकी शादी जहानाबाद में होनी थी। अविनाश सर पर सेहरा बांध कर बारात लेकर निकलने ही वाला था। उसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार अविनाश कुमार पर हत्या का आरोपित है। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Suggested News