बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: मछली मारने के विवाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

BIHAR CRIME: मछली मारने के विवाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

NALANDA: हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के मुढ़ाड़ी गांव में मछली मारने के विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकी पासवान के पुत्र हीरा पासवान के रूप में की गई है। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि एक समुदाय के बच्चे तालाब में मछली मारने गए थे। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्ष को समझाने गए हीरा पासवान को पकड़कर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मो शिबली नोमानी कई थानों के पुलिस के साथ गांव पहुंची। जिसके बाद सदर डीएसपी के निर्देश पर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी में दो बदमाशों को हथियार के साथ हिरासत में लिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीण मुआवजे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और शव को उठने नहीं दिया। करीब 4 घंटे के बाद मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देने बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लेकर आयी। 

मृतक ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पत्नी और 7 बच्चे हैं।  डीएसपी ने बताया कि मछली मारने के विवाद में गोली मारने की बात बतायी जा रही है। दो लोगों को कट्टा के साथ हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News