बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बिहार के पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

पटना : बिहार के पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक सतीश प्रसाद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था. और आज उनका निधन हो गया. मिल रही जानकारी के मुतबिक सतीश प्रसाद कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. 

बता दें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह (87 वर्ष) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सतीश प्रसाद सिंह के नाम बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वे महज पांच दिन के लिए (1968) मुख्यमंत्री बने थे।

1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर सकी। इसके कारण बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।

इसके बाद सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी पांच दिन में हटा दिए गए. बाद में बीपी मंडल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई मगर वे भी महज 31 दिन ही सीएम की कुर्सी संभाल सके।

कब बने थे मुख्यमंत्री

28 जनवरी, 1968 से एक फरवरी, 1968 रहे बिहार के छठे मुख्यमंत्री ने सातवीं लोकसभा में खगड़िया से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।


Suggested News