MUZAFFARPUR : साहेबगंज प्रखंड के पंचायत रूप छपरा, शाहपुर पटी और हुस्सेपुर रति लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय के प्रचार प्रसार प्रमुख एवम् जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभाओं का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को बिस्तार रूप से बताया।
साहेबगंज के सभी लोगों से लोकजनशक्ति रामविलास पार्टी से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया। इनके द्वारा प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को समानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के द्वारां सहिंद्र पासवान प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।
उन्होने पंचायत अध्यक्ष महेंद्र राम, अनिल चौधरी, बिरेंदर् पासवान और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना जी भी मौजूद थी! इस अवसर पर रमाशंकर पासवान, राहुल कुमार, शंभु पासवान, नागेश्वर साह, दिलीप कुमार, रामस पासवान, लालदेव महतो और लोग भी इस सभा में मौजूद थे।