बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पॉलिथीन के बाद अब बैन होंगे थर्मोकोल, बिहार सरकार ने शुरू की तैयारी

बिहार में पॉलिथीन के बाद अब बैन होंगे थर्मोकोल, बिहार सरकार ने शुरू की तैयारी

PATNA : बिहार सरकार न पॉलिथीन के बाद अब थर्मोकोल पर भी बैन लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने गुरुवार को विधान परिषद में इसकी जानकारी दी है।

गुरुवार को विधान परिषद में सुशील कुमार मोदी ने एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि एक बार उपयोग होने वाले पॉलिथीन की तरह ही थर्मोकोल भी पर्यावरण के लिए नुकसान पहुंचाने वाला है।

उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के मौके पर थर्मोकोल सामग्री का बहुत उपयोग होता है। राजद के सुबोध कुमार के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपने जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर रोक के लिए जल्द ही विभागीय वेबसाइट पर सुझाव प्रकाशित किया जाएगा।

सुशील मोदी ने प्लास्टिक कैरी बेग पर हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक प्रतिबंधित कैरी बेग उपयोग के विरुद्ध 108707 छापेमारी हुई है। इस दौरान 56 लाख 59 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है और 23203 किलो प्लास्टिक बरामद किया गया है।

Suggested News