बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की 75 वें वन महोत्सव की शुरुआत, कहा प्रकृति से जुड़कर मिल सकती है सुख शांति और समृद्धि

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की 75 वें वन महोत्सव की शुरुआत, कहा प्रकृति से जुड़कर मिल सकती है सुख शांति और समृद्धि

NALANDA : बिहारशरीफ में आयोजित 75 वाँ वन महोत्सव की आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने पौधारोपण कर शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जन-जीवन- हरियाली अभियान के तहत जीविका/मनरेगा तथा अन्य विभाग को सम्मिलित करते हुए 939978 पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस मौके पर उन्होंने कहा की प्रकृति से जुड़कर मानव सुख शांति समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। प्रकृति से छेड़छाड़ हमें विनाश की ओर हमें ले जाता है। आधुनिकता और भोगवादी विकास के कारण आज समूची दुनिया जलवायु परिवर्तन के परिणाम को भुगत रही है। 

घर के पास अगर 10 पेड़ हो तो वहां रहने वालों की आयु 7 वर्ष बढ़ जाती है। पेड़ से छाया, जानवरों का चारा, मनुष्य का भोजन, फल फूल, औषधि गोंद, छाल लाखो टन झड़े पत्तों के सड़ने से जैविक खाद बनता है। सीड वॉल के माध्यम से नंगे पहाड़ को पेड़ों से आच्छादित करेंगे।

उन्होंने कहा की सीड वॉल को ड्रोन के द्वारा और जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से पहाड़ों पर छिड़काव करेंगे। साथ साथ पहाड़ों पर होने वाले वर्षा के जल का संग्रह के लिए व्यवस्था की जाएगी, ताकि पहाड़ों का तापमान सूरज की रोशनी में कम हो। पशु-पक्षियों को पीने के लिए जल उपलब्ध हो। पहाड़ ठंडा रहे। वातावरण का तापक्रम संतुलित रहे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks