बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा, पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा बेतिया

BETTIAH : बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणू देवी, पर्यटन मंत्री नारायण साह व बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल आज बेतिया पहुंचे। जहाँ तीनों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पश्चिम चंपारण जिला गोवा और मसूरी की तरह विकसित होगा। जबकि जिले के जैन से बौद्ध सर्किट तक को पर्यटन की दृष्टी से विकसित किया जाएगा। 

बेतिया के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत जैन सर्किट, बौद्ध सर्किट, सूफी सर्किट को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही कहा की चंपारण के पर्यटन क्षेत्र ओर ऐतिहासिक धरोहरों को सजाने का काम पर्यटन विभाग कर रहा है। ताकी अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सके। 

उन्होंने कहा की बोधगया को 145 करोड़ की लागत से हाईटेक बनाया जा रहा है। वही 136 करोड़ की लागत से वहां अतिथिशाला का निर्माण कराया जा रहा है। ताकी पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा की चंपारण में महात्मा गाँधी की स्मृतियों से जुड़े स्थानों को भी विकसित किया जायेगा। ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ उन स्थानों की जानकारी भी मिल सकेगी।


बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट