बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार जेडीयू संगठन चुनाव: कई जिलों में निर्विरोध निर्वाचन, देखें चुने गए जिला अध्यक्षों की सूची

बिहार जेडीयू संगठन चुनाव:  कई जिलों में निर्विरोध निर्वाचन, देखें चुने गए जिला अध्यक्षों की सूची

PATNA: बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के जिला संगठन चुनाव जारी है। शनिवार को संपन्न हुये तृतीय चरण के चुनाव में सहरसा से चन्द्रदेव मुखिया, किशनगंज से मो0 बुलन्द अख्तर हाशमी, मधेपुरा से प्रो0 विजेन्द्र नारायण यादव, दरभंगा से अजय चैधरी, दरभंगा (नगर) से मो0 अली हसन अंसारी, सीवान से इन्द्रदेव पटेल, समस्तीपुर से अश्वमेद्य देवी एवं गया से मो0 एलेक्जेन्डर खां निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज कटिहार से संजीव श्रीवास्तव, मुंगेर से संतोष सहनी, नालन्दा से बनारस प्रसाद सिन्हा एवं रोहतास से नागेन्द्र चन्द्रवंशी मतदान से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं।

मृत्युजंय कुमार सिंह ने कहा कि अब तक कुल 33 जिलों में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है तथा शेष जिलों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढ़ंग से चुनाव संपन्न हो रहे हैं। 


Suggested News