बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों को किया गया प्रतिनियुक्त,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.

31 दिसंबर तक प्रतिनियुक्ति

बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग द्वारा 14 दिसंबर से कनीय अभियंता के काउंसलिंग का कार्य ज्ञान भवन में किया जाना है. बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के 23 पदाधिकारियों को काउंसलिंग कार्य में सहयोग को लेकर 14 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक तकनीकी सेवा आयोग के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को किया गया प्रतिनियुक्त

जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है उनमें- मीना कुमारी, कुमारी सीमा, कलीम अंसारी, जहांगीर आलम, हिरामुनी प्रभाकर, वसीम अहमद, अनुज कुमार ,चित्रगुप्त कुमार, अजीत कुमार, अजीत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सुबोध कुमार सिंह, पूनम कुमारी, सुबोध कुमार, अशोक कुमार, सिम्मी प्रसाद, सुधांशु कुमार चौबे, अखिलेश कुमार सिंह, एकता वर्मा, इंदु कुमारी, अजीमउल्लाह अंसारी, विशाल आनंद और विनीता शामिल हैं.

Suggested News