बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चुनावी रण में प्रियंका गांधी करेंगी धुआंधार प्रचार, कांग्रेस ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची

बिहार के चुनावी रण में प्रियंका गांधी करेंगी धुआंधार प्रचार, कांग्रेस ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची

N4N DESK: बिहार में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगी। बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्‍टार प्रचारकों की जो सूची जारी की गई है उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के अलावे प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय नेताओं के अलावे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा बिहार कांग्रेस के कई प्रमुख नेता हैं। कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा व कीर्ति आजाद भी शामिल

अभी हाल में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दरभंगा के निवर्तमान सांसद कीर्ति आजाद भी स्टार प्रचारकों की सूची मे शामिल हैं। इसके अलावे छह अप्रैल को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची मे शामिल किया है।

कांग्रेस मे शामिल होने से पहले हीं स्टार बनें शत्रुध्न सिन्हा

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं और न हीं वे बीजेपी से इस्तीफा दिया है। इसके पहले हीं वे स्टार प्रचारक बना दिए गए हैं। दरअसल शत्रुघ्‍न सिन्‍हा काफी समय से बीजेपी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। पार्टी ने उन्हें हाशे पर ढकेल दिया था। वे 28मार्च को हीं कांग्रेस में शामिल होने वाले थे लेकिन किसी कारण वश कांग्रेस में उनकी ज्वाईनिंग टल गई थी। अब छह अप्रैल को वे कांग्रेस में शामिल होंगे। चर्चा है कि वे पटना साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Suggested News