बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार केसरी डा. श्री कृष्ण सिंह को भी मिले भारत रत्नः पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग

बिहार केसरी डा. श्री कृष्ण सिंह को भी मिले भारत रत्नः पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद अब बिहार केसरी व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को भी भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग शुरू हो गई है। औरंगाबाद जिले के गोह विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह रालोजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान दिये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे बिहार वासियों के लिए गौरव की बाल है इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि हमें जन-नायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन से सिख लेनी चाहिए कि किस तरह एक साधारण परिवार में जन्मे व्यक्ति ने राज्य की कमान संभाली और समाज के निचले वर्गो को उनका अधिकार दिलाया।

पूर्व विधायक ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते हुए कहा की बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. श्री कृष्ण सिंह को भी उनके अनुक्रणीय योगदान के लिए भारत रत्न देना चाहिए। उन्होने बताया कि बिहार के विकास में उनके अतुलनीप, अद्धितीय व अविस्मरणीय योगदान के लिए "बिहार केसरी' और आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाना जाता है।

उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने के चिरप्रतिक्षित मांग को नरेन्द्र मोदी जी ने मानते हुए भारत रत्न देकर सम्मानित किया, मुझे पूरा यकिन है कि उसी प्रकार डॉ. श्री कृष्ण सिंह जैसे आजादी के पूरोधा, आधुनिक बिहार के निर्माता, समाजिक न्याय के बिहार के प्रथम प्रहरी और हमारे आर्दश डॉ। श्री कृष्ण सिंह को भी भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री यशस्वी नरेन्द्र भाई मोदी बिहार को गौरवान्वित करेंगे।

Suggested News