बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की बेटी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीती रजत पदक,गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

बिहार की बेटी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीती रजत पदक,गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

PATNA: बिहार की बेटी ने गुवाहाटी में परचम लहराई है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंजनी कुमारी ने बालिका अंडर-21 कैटेगरी की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में रजत पदक अपने नाम की है।उन्होंने 44.32 मीटर फेंक कर यह पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक तमिलनाडु की हेमामालिनी एम ने 46.54 मीटर भाला फेंक जीता। असम की पी ब्रह्मा ने 44.24 मीटर को कांस्य पदक मिला।

बता दें कि गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीसरे सीजन में बिहार की अंजनी कुमारी ने बालिका अंडर-21 कैटेगरी की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है।

बता दें कि अंजनी  कुमारी बिहार के जमुई की रहने वाली है।इसकी जीत से बिहार के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

 

Suggested News