बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR LAND SERVEY : बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा काम को बदनाम कर रहे बिचौलिए

BIHAR LAND SERVEY : बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा काम को बदनाम कर रहे बिचौलिए

GAYA : बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्ष उनके पिताजी भी 2005 के पहले एकछत्र राज्य किए थे। उन्होंने कहा की आज तो सम्मिलित की सरकार है। दो मिलकर तीन मिलकर राज्य चला रहे है। उस समय राजद अकेले राज्य कर रहा था। 

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय राष्ट्रपति रूस मे बैठे थे और राष्ट्रपति से उस समय दस्तखत करा कर राष्ट्रपति शासन हटा दिए थे। राजद उस समय इतना प्रभावशाली था। उन्होंने जमीन सर्वे पर कहा कि बिचौलिया ज्यादातर एक्टिव है और बिचौलिया काम को बदनाम करना चाहता है। आमलोगों को असुविधा में डाल रहा है और उनका काम पेचीदा बना रहा है ऐसी सूचना हमे भी मिली है। लेकिन सरकार सचेत है। सभी रेवन्यू पदाधिकारी को उचित निर्देश दे दिया गया है। 

कहा की हम समझते है कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर दिक्कत आती है तो निश्चित रूप शोर्ट आउट किया जाएगा। दिक्कत करने वाले जो भी बिचौलिया है या पदाधिकारी उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने मणिपुर हिंसा मामले पर कहा कि कुछ बढ़ा चढ़ाकर बोला जा रहा है। मणिपुर के बारे में हमलोग को भी पता है कि छुटपुट घटनाये होती रहती है। बिहार मे भी होती है उतर प्रदेश मे भी होती है। जहाँ कांग्रेस की सरकार है वही भी अपराध होते है। उसके बारे मे वो लोग चिंता क्यों नहीं कर रहे है। जो भी घटनाये हो रही है सरकार तुरंत कारवाई कर रही है। मणिपुर हमारे देश का अंग है। मणिपुर में शांति व्यवस्था करना और विकास करना प्रधान का इच्छा है। उसके लिए ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है। 

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News