बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार महागठबंधन में फूट, मांझी के बाद कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आंख, पार्टी तय करेगी अलग रास्ता

बिहार महागठबंधन में फूट, मांझी के बाद कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आंख, पार्टी तय करेगी अलग रास्ता

PATNA: लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से बिहार महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बिहार में 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन की पोल खोल दी है। उपचुनाव में राजद द्वारा एकतरफा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से महागठबंधन में फूट खुलकर सामने आ गई है।

जीतनराम मांझी के बाद अब कांग्रेस ने भी खुलकर नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई सिर्फ अपना रास्ता तय करने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी भी अपना रास्ता तय करेगी।

इससे पहले जीतनराम मांझी ने भी नाथनगर से अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर वीआईपी के मुकेश सहनी ने भी सिमरीबख्तियारपुर से अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

Suggested News