बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नतीजों से पहले महागठबंधन के नेताओं ने दी धमकी, कहा- कुछ इधर उधर किया तो सड़कों पर बहेगा खून

नतीजों से पहले महागठबंधन के नेताओं ने दी धमकी, कहा- कुछ इधर उधर किया तो सड़कों पर बहेगा खून

PATNA : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही बिहार महागठबंधन के नेताओं ने धमकी देना शुरु कर दिया है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर महागठबंधन के नेताओं ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव परिणाम में कुछ इधर उधर करने की कोशिश की गई तो सड़कों पर खून बहा देंगे। हथियार उठाएंगे।

आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एग्जिट पोल से भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी के लोग किसी भी तरह से जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। उसी साजिश का हिस्सा है एग्जिट पोल।

कुशवाहा ने कहा कि पहली बार रिजल्ट लूट का प्रयास किया जा रहा है जो इतिहास में पहली बार हो रहा है। लेकिन उनका कुछ भी नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता में आक्रोश पनप रहा है। यही रवैया जारी रहा तो जनता का आक्रोश नहीं संभलने वाला है। रोड पर खून बहेगा।  प्रेस कांफ्रेंस में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा भी उपस्थित थे।

Suggested News