बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुष्कर्मियों को सीधे मार दो गोली...बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने की मांग

दुष्कर्मियों को सीधे मार दो गोली...बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने की मांग

PATNA: हैदराबाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और फिर हत्या के चारों आरोपिों को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस घटना के बाद लोगों में खुशी की लहर है वहीं बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा है कि दुष्कर्मियों को सीधे ठोक दो। उन्होंने इस एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा कि दुष्कर्मियों को सीधे गोली मार देनी चाहिए।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मैं हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस एनकाउंटर की घटना के बाद महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।हैदराबाद पुलिस ने एकदम ठीक किया है।  

उन्होंने कहा कि ये काम पहले ही होना चाहिए था। जो दोषी है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने जो दोषियों को सजा दी है ये काम पहले होना चाहिए था। 

दिलमनी मिश्रा ने कहा कि जह हैैदराबाद में यह काम हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं।बिहार के दुष्कर्मियों को एनकाउंटर कर देना चाहिए। 

Suggested News