बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान, जानिए किस जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई...

बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान, जानिए किस जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई...

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अंतिम यानी तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में हैं जिसमें 1094 पुरुष, 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र उप चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान हुआ है। 

जानिए कहां कितना फीसदी हुआ मतदान

चुनाव आयोग की तरफ से जारी किये गए आँकड़ों में बताया गया है कि पश्चिम चंपारण- 35.81,पूर्वी चंपारण - 33.62,सीतामढ़ी- 31.51M,मधुबनी- 34.76,सुपौल- 35.73,अररिया- 32.79,किशनगंज- 34.45,पूर्णिया - 36.86,कटिहार - 35.34,मधेपुरा - 33.93,सहरसा-  37.58,दरभंगा- 26.58,मुजफ्फरपुर - 40.15,वैशाली - 37.99,समस्तीपुर - 34.16 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं वाल्मिकीनगर ( लोकसभा) - 35.81 परसेंट मतदान हो चुका है।


Suggested News