पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, पंचायती राज मंत्री की रिश्ते में बहू ने जीता जिला परिषद् का चुनाव, वहीँ भाभी हारी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण खत्म हो गया है। 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान खत्म होने के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। इसके लिए मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। एक बार में 6 उम्मीदवारों को केंद्र में बढ़ने की अनुमति दी गयी। उम्मीदवार के एजेंट भी मतगणना केंद्र पर रह सकते हैं। लेकिन दोनों में से किसी एक को ही केंद्र के भीतर रहने की अनुमति दी गयी है। 

वहीँ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केन्द्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच अब कहीं कहीं परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सबसे दिलचस्प परिणाम मुंगेर जिले में देखने को मिला है। जहाँ   तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी मीना देवी भी मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी थी। लेकिन वे जीत नहीं सकी। किरण चौधरी यहां से दूसरी बार मुखिया बनी हैं। पंचायत के मुखिया किरण चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मीना देवी को 150 वोट पराजित किया। वहीँ बिंदिया रानी ने क्षेत्र संख्या 11 तारापुर जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत हासिल की है। वे रिश्ते में पंचायती राज मंत्री की बहू है। वे 900 मतों से विजयी हुई हैं। 

वहीँ वार्ड सदस्य 12 के रूप में मेहरून्निसा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 31 वोट से पराजित किया। मो. ईसा वार्ड 9 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद मुस्तफा को हराया। इसी तरह मानिकपुर भाग 2 पंचायत समिति सदस्य रशीदा खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विंध्यवासिनी देवी को 69 मत से हराया। वहीं मानिकपुर भाग 1 पंचायत समिति सदस्य के लिए पूनम कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी खुशबू सिंह को 92 मत से पराजित किया।

इसके साथ ही इन मतदान केन्द्रों पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों में जहाँ ख़ुशी देखने को मिल रहा है। वहीँ हारे गए उम्मीदवार मायूस नजर आ रहे हैं। मतगणना केन्द्रों पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी है।