बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2022 विधानसभा में पारित, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले को मिलेगा पक्का मकान, पटना में ऐसे 48 हजार लोग

बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2022 विधानसभा में पारित, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले को मिलेगा पक्का मकान, पटना में ऐसे 48 हजार लोग

पटना. बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2022 बिहार विधानसभा से पारित हो गया है। इसके तहत बिहार सरकार सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए नई नीति बनाएगी। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी देते हुए सदन में कहा कि पटना में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले के लिए सरकार ने सर्वे कराया है। पटना में 48 हजार लोग झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। इन लोगों के लिए सरकार जल्द ही नियम लाने जा रही है।

सदन में डिप्टी सीएम एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों को हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराके सड़कों किनारे बसे लोगों को दूसरी जगह बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से नगर पालिका को और अधिकार प्राप्त होगा। 

उन्होंने कहा कि नगर आवास विभाग ने फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों को लेकर सबसे पहले समीक्षा की है। उनके लिए हम लोग योजना भी लाएंगे। विपक्ष में थे तब भी उन लोगों की समस्या हम लोग उठाते थे। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को सरकार पक्का मकान देगी। बेघरों को घर देने की योजना सरकार बना रही है। पटना समेत पूरे बिहार में यह नीति लागू होगी।

Suggested News