बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अस्पताल से फरार हो गए बाल सुधार गृह के 19 कोरोना संक्रमित बच्चे, प्रशासन में हड़कंप

अस्पताल से फरार हो गए बाल सुधार गृह के 19 कोरोना संक्रमित बच्चे, प्रशासन में हड़कंप

CHHAPRA : दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि जिले के बाल सुधार गृह में रखे गए 38 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनके बाद उन्हें इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसी सदर अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भर्ती कराए गए 19 कोरोना संक्रमित बच्चे स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गए गए हैं। 19 बच्चों के अस्पताल से भागने की घटना के बाद अस्पताल और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार और संबंधित विभाग के आला अधिकारी आइसोलेशन वार्ड पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गये। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि फरार किशोरों के ठिकानों पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। सभी का पता भी निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार किशोरों को सकुशल आइसोलेशन वार्ड में लाने के लिए टीम के द्वारा छपरा जंक्शन बस स्टैंड व कई पब्लिक स्थान पर टीम ने तलाशी अभियान जारी कर दिया है।

वहीं  कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 38 पॉजिटिव किशोरों का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में महिला और पुरुष पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी तैनात किया गया है। उसके बावजूद भी सभी भागने में सफल रहे।

बता दें कि दो दिन पहले बाल सुधार गृह में कोरोना जांच के दौरान  38 किशोर  पॉजिटिव पाए गए। पुलिस प्रशासन ने संबंधित विभाग की ओर से सभी को जीएनएम स्कूल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया था। मंगलवार को मौके का फायदा उठाते हुए 19  किशोर फरार हो गये।फरार किशोर विभिन्न धाराओं में अलग-अलग कांडों में शामिल होने के बाद रिमांड होम में डाले गए हैं।

Suggested News