BIHAR NEWS: घर से काम पर जाने निकले युवक की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS: घर से काम पर जाने निकले युवक की बीच रास्ते में ग

BANKA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक आपराधिक घटाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बांका है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

दरअसल, पूरा मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव का है। जहां मंगलवार को एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतक शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव निवासी दयानंद सिंह उर्फ दयलु है। मृतक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि उनके पति सुबह 7:00 बजे काम पर जाने को कह कर घर से निकला करीब 2 घंटे बाद सूचना मिली कि उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

मृतक युवक ट्रैक्टर ड्राइवर था। सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी मैनमा गांव घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के सभी घरों में ताला लटका पड़ा है। बता दें कि मैनमा गांव में बद्री विशाल ठाकुरवाड़ी न्यास समिति का सैकड़ो बीघा जमीन है। जिसको लेकर अब तक दर्जन हो हत्याएं हो चुकी है।

Nsmch

बताया जाता है कि घटना का कारण वहीं जमीनी विवाद हो सकता है। वहीं घटना के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है। बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी है उसको बख्शा नहीं जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट