बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: लंबे समय बाद बड़हिया को मिला स्थायी अंचलाधिकारी, लोगों में दोबारा जागी उम्मीद, क्षेत्र के कार्यों में आएगी तेजी

BIHAR NEWS: लंबे समय बाद बड़हिया को मिला स्थायी अंचलाधिकारी, लोगों में दोबारा जागी उम्मीद, क्षेत्र के कार्यों में आएगी तेजी

LAKHISARAI: बड़हिया अंचल को लंबे समय से इंतजार के बाद अमरेंद्र कुमार के रूप में स्थाई अंचलाधिकारी मिल गया। अंचल कार्यालय बड़हिया में नए अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने प्रिया कुमारी से बड़हिया अंचल कार्यालय का प्रभार लिया। इससे पहले अमरेंद्र कुमार प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी के रूप में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में पदस्थापित थे।

80 दिनों का कार्यकाल

प्रिया कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग के 63वीं बैच की हैं। लखीसराय में वरीय उप समाहर्ता के पद पर अपना प्रशिक्षण पूरा कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान ही बरहिया प्रखंड में अंचलाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार अंचलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

5 महीने बाद बड़हिया को मिले स्थायी अंचलाधिकारी

अमरेंद्र कुमार बड़हिया के अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित हुए एवं अब संपूर्ण प्रभार के साथ अंचल अधिकारी के पद पर काम करेंगे। जानकारी हो कि 31 जनवरी को बड़हिया के सीओ रामआगर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के पश्चात पिपरिया के सीओ रामजी प्रसाद सिंह को सीओ का प्रभार मिला था एवं उसके बाद प्रिया कुमारी का 80 दिनों का कार्यकाल रहा।

जनसमस्याओं को निपटाना होगी पहली प्राथमिकता

अमरेंद्र कुमार अंचलाधिकारी के रूप में बड़हिया में पद ग्रहण करने के पहले बड़हिया स्थित मां जगदंबा मंदिर पहुंचकर मां बाला त्रिपुर सुंदरी का दर्शन किया। तत्पश्चात जिला में योगदान करने के बाद अंचल कार्यालय में प्रिया कुमारी से पदभार प्राप्त किया एवं योगदान करने के बाद अमरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत मे बताया कि जन समुदाय की समस्याओं का  ससमय निपटारा करना एवं पूर्व की भांति बरहिया अंचल को टॉप 10 में लाने के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अमरेंद्र कुमार के योगदान के समय बीडीयो नीरज कुमार,सीआई रामवृक्ष प्रसाद,रणवीर कुमार, सुदेश कुमार,चंदन कुमार,सतीश कुमार,चुनचुन कुमार,पिंटू कुमार,मेघु कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Suggested News