बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: गंडक नदी में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी नाव बीच में ही हो गई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग बताए जा रहे हैं गायब

BIHAR NEWS: गंडक नदी में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी नाव बीच में ही हो गई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग बताए जा रहे हैं गायब

BAGAHA: बगहा नगर के कैलाशनगर घाट पर बुधवार की सुबह एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय घाटों पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नाव सवार लोगों को बचाने की काफी कोशिशें की, जिसके बाद भी दो लोग गायब बताए जा रहे हैं।

मालूम हो कि प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी कैलाशनगर के खेतिहर मजदूर खेती कार्य से नदी पार कर मजदूरी करने जाने के लिए नाव में सवार हुए थे। कुछ दूर जाने के बाद नदी के मध्य स्थित पुल के पाया से टकरा कर नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के संबंध में वार्ड पार्षद भोला यादव ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण राजन बीन के नाव में सवार होकर दियारा में मजदूरी करने जा रहे थे। जिस पर महिला पुरुष को मिलकर करीब 9 लोग सवार थे। पुराने पाया से टकराने के बाद नाव टूटकर नदी में ही बिखर गया और नाव सवार लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। नाविकों, मछुआरों व स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों को निकालने का प्रयास किया गया। जिसमें दो लोग के गायब होने की सूचना है। गायब दोनों लोगों की पहचान जिसमें रामजतन पासवान व उनकी पत्नी हंसराजी देवी के रूप में की गई है।


नदी से निकाले गए लोगों का इलाज शहरी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह के द्वारा किया गया। सबकी स्थिति संतोषजनक है। डूबने से गंभीर स्थिति में संदीप कुमार को चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, वहीं उसके माता पिता अबतक गायब बताए जा रहे हैं। बगहा दो सीओ राकेश कुमार स्थल पर पंहुचकर मामले का जायजा ले रहे हैं। राकेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुचकर लापता दंपति की खोज शुरू कर दिया है। तमाम पदाधिकारी घटना स्थल पर कैंप किए हैं।

Suggested News