बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: शिवहर जिले में जल्द होगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण, डीएम ने दी जानकारी

BIHAR NEWS: शिवहर जिले में जल्द होगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण, डीएम ने दी जानकारी

शिवहर: जिले में जल्द ही ऑक्सीजन जेनरेशन पलांट का निर्माण होगा। ये जानकारी जिलाधिकारी सज्जन आर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि शिवहर जिले को ऑक्सीजन को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हैं। राजकीय सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण होगा। इंजिनीयर की टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया हैं, जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं। लगातार कोरोना नियंत्रण को लेकर हमारी टीम लगी हुई हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि शिवहर कोविड-19 सेंटर में डेढ़ सौ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जिले में टीकाकरण भी लगातार चलाया जा रहा है। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर आरपी सिंह, डीपीआरओ कुमार विवेकानंद भी मौजूद थे। 

Suggested News