बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CORONA UPDATE : कोरोना का भयानक चेहरा! 24 घंटे में 27 ने दम तोड़ा, इनमें सिर्फ पटना में 22 की मौत

CORONA UPDATE : कोरोना का भयानक चेहरा! 24 घंटे में 27 ने दम तोड़ा, इनमें सिर्फ पटना में 22 की मौत

PATNA : बिहार में कोरोना का चेहरा भयानक हो गया है, जिससे आम से लेकर खास सभी लोगों में खौफ दिखने लगा है। हर घंटे स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। इस इस बात से भी समझा जा सकता है कि पिछले 24 घंटें में 8690 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। चिंता की बात यह है कि 27 में 22 की मौत पटना में हुई है। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 44700 हो गई है।

23 जिलों में 100 से ज्यादा मरीज एक दिन में

बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रदेश में हर दिन सख्ती बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसके बाद भी नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। पटना में 24 घंटे में 2290 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों में खतरा बढ़ता जा रहा है। औरंगाबाद में 353 नए मामले आए हैं। बेगूसराय में 237, भागलपुर में 376, भोजपुर में 130, बक्सर में 204, पूर्वी चंपारण में 246, गया में 753, जहानाबाद में 197, कटिहार में 148, खगड़िया में 106, मधुबनी में 117, मुंगेर में 230, मुजफ्फरपुर में 235, नालंदा में 167, नवादा में 122, पूर्णिया में 198, रोहतास में 184, सहरसा में 219,समस्तीपुर में 128, सारण में 383, सीवान में 248, वैशाली में 171 और पश्चिमी चंपारण में 237 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बता दें कि राज्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। साथ ही आगामी 15 मई तक तमाम सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, सिनेमा हॉल को बंद करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अंतिम संस्कार में आनेवाले लोगों की संख्या  20 और शादियों में जानेवालों की संख्या 100 तक सीमित कर दी है।


Suggested News