बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए निगम कर्मचारी, शहर की सफाई पर लगा ब्रेक

BIHAR NEWS: 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए निगम कर्मचारी, शहर की सफाई पर लगा ब्रेक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के सफाई व्यवस्था को ठप कर निगम के संविदा कर्मचारी अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर 2 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाकर नगर निगम परिसर में सरकार से अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच नगर आयुक्त के द्वारा बयान जारी किया गया। आयुक्त ने कहा, हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई। जिसको हड़ताल कर्मियों ने धमकी के रूप में लेते हुए कहा कि हम लोग सरकार से मांग कर रहे हैं। नगर आयुक्त इस बीच में ना आए। हमारी मांग सरकार से है। अगर वह बीच में आते हैं और हम लोगों पर कार्रवाई कर जेल भेजने का बात करते हैं। हम लोग भी उनके कार्यकाल में हुए कार्य का पोल खोलने का बात करेंगे। हड़ताल पर गए कर्मचारी के एक भी नेता को जेल भेजा जाएगा तो हम सभी कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे।

इसी के साथ है संविदा कर्मचारी के नेता संभू राय ने कहा कि शहर में 2 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है। इसकी जिम्मेदार सरकार है। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। शहरवासियों एवं समाजसेवी नेताओं से अपील करेंगे कि वे लोग हमारे हड़ताल को समर्थन करें। 

Suggested News