Bihar Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को बड़ी राहत! रेलवे ने चलाईं इतनी स्पेशल ट्रेनें

Bihar Special Train: त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ने वाली बेतहाशा भीड़ के बीच बिहार के प्रवासियों के लिए राहत की खबर है।इसी बीच रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है......

Four Special Trains to Ease Bihar Festive Rush
बिहार के प्रवासियों को बड़ी राहत- फोटो : social Media

Bihar Special Train: त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ने वाली बेतहाशा भीड़ के बीच बिहार के प्रवासियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने उत्तर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे  ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए हैं, जबकि योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल को सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलाने का फैसला किया गया है। इससे मुंबई, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ओर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।

अधिसूचना के मुताबिक, रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05557/05558) के दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे बढ़ाए गए हैं। रक्सौल से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 22 सितंबर से 24 नवंबर तक और एलटीटी से प्रत्येक गुरुवार 24 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे।

इसी तरह मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल (05589/05590) भी दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगाएगी। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 22 सितंबर से 24 नवंबर तक और हडपसर से प्रत्येक गुरुवार 24 सितंबर से 26 नवंबर तक परिचालित होगी। इसमें भी 22 कोच रहेंगे।

सहरसा-एलटीटी स्पेशल (05585/05586) के दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे निर्धारित किए गए हैं। सहरसा से यह ट्रेन हर शुक्रवार 18 सितंबर से 27 नवंबर तक और एलटीटी से हर रविवार 20 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।

वहीं, योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल (04314/04313) अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। योगनगरी से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रविवार और गुरुवार को तथा मुजफ्फरपुर से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी। दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे होंगे और ट्रेन में 18 कोच रहेंगे।रेलवे के इस फैसले से दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान घर लौटने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।