NAWADA: बिहार के नवादा से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो 7 बच्चे के पिता और 52 साल का बुजुर्ग है। बताया जा रहा कि आरोपी ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। और काफी दिनों से फरार चल रहा था।
बता दें कि, पुलिस को भनक लगते ही दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया है कि महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। जिसकी कांड संख्या 27/18 है। और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकलडीहा गांव के रहने वाले हीरालाल राजवंशी को अभियुक्त बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म की गई थी। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गांव से ही हीरालाल राजवंशी की गिरफ्तारी की गई है। बताया जाता है कि हीरालाल राजवंशी अपने ससुराल गए थे। जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से बातचीत किया और फिर अचानक उसी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और काफी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म के आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए कई पहलू अपनाया गया लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था।
वहीं अंत में इस पूरे मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जहां दुष्कर्म के आरोपित को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दुष्कर्म के आरोपित शादीशुदा है। और आरोपित की 52 वर्ष उम्र हो रही है। 4 पुत्र व तीन पुत्री भी है। सात बच्चे के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।