बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : पर्यवेक्षण गृह के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे चार बाल बंदी, मचा हड़कंप

Bihar : पर्यवेक्षण गृह के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे चार बाल बंदी, मचा हड़कंप

ARA : आरा नगर थाना के धनपुरा स्थित पर्यवेक्षण गृह से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विभिन्न अपराधों में लाए गए 4 बाल बंदी फरार हो गए है। चारों बच्चों के पर्यवेक्षण गृह के भागने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है। 

मामले में बताया गया कि घटना शनिवार सुबह की है। जब नगर थाना के धनपुरा में संचालित पर्यवेक्षण गृह से चारों बाल बंदी भागने में कामयाब हो गए। चारों ने भागने के लिए गृह के शौचालय में बने खिड़की का इस्तेमाल किया। बताया गया कि चारों ने खिड़की की ग्रील तोड़कर भागे हैं। 

बक्सर और रोहतास से लाए गए थे चारों

मामले में पर्यवेक्षण गृह की माने फरार चारों बाल बंदियों मे दो बक्सर और दो रोहतास से यहां लाए गए थे। पर्यवेक्षण गृह में एक माह पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी. जब शौचालय की खिड़की तोड़कर एक बाल बंदी भाग गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब दोबारा यह घटना होने के बाद बाल सुधार गृह की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस चारों बाल बंदियों की तलाश में जुट गया है।

Suggested News